सहरसा, जनवरी 8 -- सहरसा, नगर संवाददाता /मनीश कुमार सिंह शहर के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल मत्स्यगंधा झील अब सुरक्षित होगी।मत्स्यगंधा झील के आसपास से हाईटेंशन बिजली तारों को हटाया जाएगा।हाईटेंशन बिजली तारों को शिफ्ट करने के लिए निविदा निकाली गई है और इस पर डेढ़ करोड़ रूपये से अधिक की राशि खर्च होगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक महीने में तार हाईटेंशन बिजली तारों को शिफ्ट कर दिया जाएगा।बीते कई महीनों से मत्स्यगंधा झील सौंदर्यीकरण योजना के तहत कई कार्य किए जाएंगे।इसी के तहत मत्स्यगंधा झील को सुरक्षित करने के लिए 33 केवी और 11 केवी हाईटेंशन बिजली तार को शिफ्ट किया जाएगा।हाईटेंशन तारों को शिफ्टिंग करने के बाद मत्स्यगंधा झील पर्यटकों के लिए सुरक्षित हो जाएगा।इसी महीने मत्स्यगंधा झील ग्लास ब्रिज का भी टेंडर पूरा हो जाएगा।ग्लास ब्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.