कोडरमा, फरवरी 10 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत तेतरौन पंचायत के ग्राम मतौनी में 18 फरवरी से 26 फरवरी तक नौ दिवसीय श्री श्री 1008 महाकाली सह श्री वासंतिक दुर्गा एवं श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन ग्रामवासियों द्वारा गठित यज्ञ समिति, मतौनी के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन को लेकर गांव में भक्ति और उत्साह का वातावरण व्याप्त है तथा पूरे क्षेत्र को धार्मिक रंग में सजाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। महायज्ञ का शुभारंभ 18 फरवरी, बुधवार को प्रातः भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात गणपति पूजन, आचार्य एवं ब्राह्मण पूजन तथा मंडप प्रवेश की विधियां संपन्न कराई जाएंगी। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक रीति-रिवाज से पूजन, पाठ एवं हवन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष...