चाईबासा, अक्टूबर 8 -- चाईबासा, संवाददाता। लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा एवं संविधान के सम्मान के संकल्प के साथ जिला कांग्रेस कमेटी, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में बुधवार को जिला मुख्यालय चाईबासा में 'वोट बचाओ-देश बचाओ' मार्च का आयोजन किया गया। मार्च का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सहित प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। मार्च कांग्रेस भवन चाईबासा से शुरू होकर शहीद पार्क चौक, टैगोर पार्क चौक, सदर थाना चौक, मुख्य मार्ग, पोस्ट ऑफिस चौक, कोर्ट मार्ग, जैन मार्केट चौक, पिल्लई हॉल मार्ग एवं खादी भंडार होते हुए पुनः टैगोर पार्क चौक से शहीद पार्क चौक पहु...