मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर/बंदरा। मतलुपुर पंचायत स्थित प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर जल्द ही अब प्रदेश के पर्यटन मानचित्र का हिस्सा होगा। इसके लिए डीएम सुब्रत कुमार सेन के स्तर पर पहल शुरू कर दी गई है। डीएम ने इससे संबंधित एक प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन विभाग को भेजने की बात कही है। उन्होंने मंदिर की वर्तमान स्थिति, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव वैद्यनाथ पांडेय ने उनको सावन महीने में उमड़नेवाली श्रद्धालुओं के बारे में बताया। इसपर डीएम ने मंदिर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद डीएम ने मंदिर के बगल में चल रहे जनगणना का...