सिमडेगा, जनवरी 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के मतरामेटा गांव के दो युवकों की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार की दोपहर एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि युवकों की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक मिंज को नोएडा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी ने बताया कि मृतक युवक कलीम खान और नइम मियां के साथ मिलकर दीपक मिंज चोरी की घटना को अंजाम देते थे और चोरी किए गए पैसे के बटवारे को लेकर ही तीनों में विवाद हुआ था जिसके बाद दीपक ने साजिश रचकर अपने साथियो के साथ मिलकर कलीम और नइ्रम की हत्या कर दी थी। एसपी ने बताया कि हाल में इन लोगों ने सदर थाना क्षेत्र के ठाकुरटोली में एक घर से चोरी की थी। इसी चोरी के पैसे के बंटवारे को लेकर इनमें झड़प हुई थी। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.