मऊ, दिसम्बर 14 -- मऊ, संवाददाता। महिला ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों की बैठक रविवार को पुलिस लाइन स्थित कार्यालय पर हुआ। इसमें आठ दम्पत्ति आपसी मतभेद भूलाकर एकदूजे के साथ रहने को रजामंद हुए। वहीं ब्यूरो के सदस्यों ने 65 मामलों में19 मामलों का मौके पर निस्तारण किया। ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यो के प्रयास से आठ दंपति राहुल-विनोद, ज्योति-रामप्रवेश, शकीना-शाहिद, शमां-माहताब, अन्जू-भीष्म, गीता-संगम, सुमित्रा- नवलख, पुष्पा-सुनील आपसी मतभेद भूलाकर एकदूजे के साथ रहने के लिए रजामंद हुए। वहीं नौ फाइले पक्षकारों की उदासीनता से बंद कर दिया गया, वहीं दो मामलों में एफआईआर का आदेश किया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए ब्यूरो के सदस्यों की अगली बैठक की तिथि 28 दिसम्बर नियत किया गया। बैठक में ऐच्छिक ब्यूरो की अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद, मौलवी अरशद, समरजी...