मऊ, मार्च 8 -- मऊ। महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को पुलिस कार्यालय में हुई। इस दौरान एच्छिक ब्यूरो के सदस्यो के समक्ष कुल 39 मामले आए। इसमें से एच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से नौ मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें दो दंपति आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे के साथ रहने को राजी हुए। छह फाईलें पक्षकारों की उदासीनता से बंद की गई और एक मामले में एफआईआर हुआ। बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, इंस्पेक्टर मंजू सिंह, एसआई इन्द्र भूषण पांडेय, राजलक्ष्मी त्रिपाठी, करिश्मा राय उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...