रांची, मार्च 10 -- रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 12 मार्च को है। चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया स्पष्ट कर दी गई है। काउंसिल की ओर से जारी नियम-30 (मैनर ऑफ वोटिंग) के तहत मतदाता को मतपत्र पर उम्मीदवारों के सामने अपनी वरीयता शब्दों में लिखनी होगी। निर्देश के अनुसार मतदाता अपने पहले पसंदीदा उम्मीदवार के सामने अंग्रेजी लेटर का वन लिखेंगे। इसके बाद अन्य उम्मीदवारों के सामने क्रमवार अंग्रेजी का टू, थ्री, फोर, फाइव आदि लिखकर वरीयता दर्ज की जा सकती है। काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि यदि मतदाता "1, 2, 3" जैसे अंग्रेजी अंकों में वरीयता लिखते हैं तो उनका वोट अमान्य घोषित किया जा सकता है। साथ ही मतपत्र पर किसी प्रकार के हस्ताक्षर या पहचान दर्शाने वाला कोई चिन्ह लगाने की भी मनाही है। बार काउंसिल के अनुसार मतदान के दौरान यदि रिटर्निंग ऑफिसर को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.