कानपुर, जुलाई 15 -- कानपुर देहात। एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के संभाजन की कार्यवाही जनपद में की जा रही है। मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के उपरांत संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा विधानसभावार तैयार की गई आलेख्य सूची एवं प्रस्ताव मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में प्राप्त प्रस्तावों एवं सुझावों पर विचार-विमर्श के लिए डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में 16 जुलाई कलेक्टे्रट सभागार में बैठक 12 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में प्रतिभाग कर अपने सुझाव प्रस्तुत करेंगे। यह भी...