उरई, जुलाई 1 -- उरई। संवाददाता निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों के युक्तिसंगत पुनर्समायोजन की प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।डीएम ने कहा कि जनपद में मतदेय स्थलों का पुनर्समायोजन 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर किया जा रहा है। 24 से 28 जून तक मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण तथा नए मतदेय स्थलों के लिए भवनों का चिन्हांकन किया गया है। 29 जून से एक जुलाई तक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- 1200 मतदाताओं पर होगा मतदेय स्थल चार जुलाई को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रक...