देवरिया, जुलाई 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-25 के अंतर्गत जनपद देवरिया के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची निर्धारित अनुलग्नक-1 पर प्रकाशित कर दी है।जिलाधिकारी ने बताया है कि प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय तथा संबंधित उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों में जनसामान्य के निरीक्षण एवं अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी। सूची का अवलोकन राजकीय अवकाश को छोड़कर किसी भी कार्यदिवस में किया जा सकता है। यदि प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची के संबंध में किसी व्यक्ति, संगठन, राजनीतिक दल अथवा उनके प्रतिनिधि को कोई आपत्ति अथवा सुझाव हो, तो वे अपना लिखित सुझाव/आपत्ति सं...