आजमगढ़, जुलाई 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। मतदेय स्थलों के सम्भाजन के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सभी मान्यता राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदेय स्थलों का सम्भाजन 1200 मतदाताओं के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अनुसार मतदेय स्थलों का निर्धारण करने के बाद मतदेय स्थलों की नई सूची तैयार की जाएगी और उसकी आलेख्य सूची राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को 4 जुलाई को उपलब्ध कराई जाएगी। 14 जुलाई तक आपत्ति और सुझाव संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- शामली में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण ...