लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- लखीमपुर, संवाददाता। मतदाता सूची को दुरुस्त करने की मुहिम ने रविवार को जिले भर में रफ्तार पकड़ ली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी मतदेयस्थलों पर विशेष अभियान दिवस में मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्वयं मैदान में उतरकर बूथों का औचक निरीक्षण किया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने ईआरओ/एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह के साथ क्रमशः मतदान स्थल प्राथमिक विद्यालय ईदगाह और संविलियन विद्यालय छाउछ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम सीधे बीएलओ के हेल्प डेस्क पर पहुंचीं, जहां उन्होंने प्राप्त फॉर्म-6 व फॉर्म-8, संलग्न दस्तावेज और निस्तारण की स्थिति को स्वयं देखा। डीएम ने बीएलओ से दो टू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.