लोहरदगा, फरवरी 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। शांतिपूर्ण माहौल में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजरें 27 फरवरी को होने वाले मतगणना पर टिक गई हैं। मतदान के साथ ही जहां एक ओर चुनावी शोर पूरी तरह थम चुका है, वहीं दूसरी ओर जीत-हार के गणित को लेकर चर्चाओं और अटकलों का बाजार गर्म है। प्रत्याशी और उनके समर्थक बूथवार मतदान प्रतिशत का विश्लेषण करने में जुट गए हैं। विभिन्न वार्डों से मिले रुझानों और मतदान के आंकड़ों के आधार पर संभावित परिणामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। चुनावी रणनीतिकारों की बैठकों का सिलसिला भी जारी है, जहां वोटों के जोड़-घटाव और समर्थन के समीकरणों पर गहन मंथन हो रहा है। चौक-चौराहों से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक चुनावी चर्चा जारी है। समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.