समस्तीपुर, जनवरी 31 -- समस्तीपुर, कासं। मेरा युवा भारत समस्तीपुर के द्वारा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ तरुण चौधरी मौजूद थे। इस दौरान सभी को सामूहिक रूप से मतदान में सहभागिता को लेकर शपथ दिलाया गया। मतदान, मताधिकार और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के विषय पर अपना अपना वक्तव्य दिया और युवाओं को संबोधित किया। संवाद कार्यक्रम के उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर से चांदनी चौक तक आयोजित पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पदयात्रा में सभी युवा हाथ में तख्तियां लेकर नारा लगा रहे थे। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, नीरजेश, शशि भूषण शशि, राहुल मनहर, महेश चौधरी, डॉ अपराजिता रॉय, अमित वर्मा, शालिनी, रजनीश, मो.अली, दीपक, बिट्टू, अंशु सम...