देवघर, फरवरी 25 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर निगम देवघर चुनाव 2026 के दौरान सोशल मीडिया पर मतदान से जुड़ी गोपनीय सामग्री साझा करने के आरोप में उड़नदास्ता दंडाधिकारी ने एक नामजद व अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। पंचायत सचिव सह उड़नदस्ता दल के दंडाधिकारी सोनालाल हांसदा ने इसको लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में जिक्र है कि नगर निगम देवघर चुनाव 2026 में उड़नदस्ता दल के दंडाधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उल्लेख किया है कि 23 फरवरी 2026 को रात करीब 8 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से सूचना मिली कि सौरभ कश्यप एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मतदान किए गए मतपत्र की फोटो/वीडियो लेकर अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया गया है। यह भी जिक्र है कि मतदान के दिन मतपत्र से संबंधित किसी भी प्रकार की गोपनीय सूचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.