आदित्यपुर, जनवरी 23 -- गम्हरिया। भारत संस्कार, प्रभात नगर विकास समिति, श्रमिक एवं निर्माण स्वावलंबी सहयोग समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न बैठक में मतदान दिवस पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से 25 जनवरी, रविवार को मतदान जागरूकता दिवस मनाने का भी निर्णय किया गया। बैठक में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदाताओं को वोट में शामिल होने की अपील की गई। मतदाता दिवस के अवसर पर प्रात: 9.30 से आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। बैठक में भारत संस्कार के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष एसडी प्रसाद, संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता, प्रभात नगर विकास समिति श्रमिक एवं निर्माण स्वावलंबी सहयोग समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र पासवान, जवाहरलाल सिंह, अनिल प्रसाद आदि मौजूद थे।

ह...