धनबाद, फरवरी 24 -- नगर निगम चुनाव के मतदान को लेकर सोमवार को शहरी क्षेत्र के सभी प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद रहे। बैंक मोड़, पुराना बाजार, हीरापुर, पुलिस लाइन, सरायढेला, मेमको मोड़ और बरटांड़ समेत सभी व्यावसायिक इलाकों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। छोटी दुकानों से लेकर बड़े मॉल और शॉपिंग कॉम्पलेक्स तक के शटर गिरे रहे। होली का मौसम होने के बावजूद व्यापारियों ने कारोबार से अधिक मतदान को प्राथमिकता दी। आमलोगों के साथ-साथ व्यवसायियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने को महत्व दिया। कई व्यापारिक संगठनों ने पहले ही मतदान के दिन दुकानें बंद रखने की अपील की थी, जिसका व्यापक असर देखने को मिला। हालांकि मतदान समाप्त होने के बाद शाम के समय कुछ दुकानों ने अपने शटर खोले, लेकिन ग्राहकों की आवाजाही लगभग न के बराबर रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...