भदोही, मार्च 13 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में सप्त दिनी शिविर चल रहा है। दूसरे दिन गुरुवार को महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा ईश वंदना से कार्यक्रम शुरू किया गया। स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास के पश्चात कैंप में साफ-सफाई अभियान चलाया। आसपास की बस्तियों में जाकर भी सफाई किया। अलग-अलग टोलियों ने अलग-अलग कार्यों को पूरा किया। साफ-सफाई के पश्चात तीन टोलियों ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से रैली निकालकर रामरायपुर के निवासियों को मतदान करने को जागरूक किया। नैंसी और विजयलक्ष्मी की टीम ने भोजन बनाया। समस्त स्वयंसेवकों द्वारा भोजन कर लेने के पश्चात एक बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डा. माया द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्या...