सहारनपुर, फरवरी 25 -- क्षेत्र के गांव जम्बूगढ़ विद्यालय में लगाए गए शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा स्वच्छता एवं मतदान के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई। बुधवार को स्थानीय राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं इकाई द्वितीय के द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली के द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता एवं मतदान के प्रति जागरूक किया गया। शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा लक्ष्य गीत गाया गया। जबकि तृतीय सत्र में स्वच्छता के संबंध में आयोजित संगोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रमोद सिंह चौहान व कार्यक्रम अधिकारी डा. इंदू द्वारा कहा गया कि स्वच्छता एवं सफाई का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। जिसमें हम स्वच्छ रहकर जीवन को रोग मुक्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...