धनबाद, फरवरी 22 -- धनबाद। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले में चल रहा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम मतदान के दिन सोमवार को भी जारी रहेगा। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान सामान्य दिनों की तरह संचालित होगा और स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगे। शहरी क्षेत्रों में भी मतदान केंद्रों के आसपास तथा घर-घर जाकर दवा खिलाने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.