बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। एपीएनपीजी कॉलेज की रानी लक्ष्मीबाई और स्वामी विवेकानंद इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान मतदाता जागरूकता और साफ-सफाई अभियान चला। इसके बाद शिविरार्थियों ने चयनित ग्राम महरीपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया l शिविरार्थियों ने पूरे गांव में घूम-घूमकर पर ग्रामीणवासियों से बातचीत की और उन्होंने ग्रामवासियों को प्रत्येक दशा में अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। ग्रामवासियों ने शिविरार्थियों से वार्ता के दौरान अपनी समस्याएं भी बताईं। उन्होंने बिना किसी दबाव या लालच के अपना मत देने का संकल्प लिया। ग्रामवासियों को मतदान के लिए जागरूक करने के बाद शिविरार्थी अपने शिविर में लौट आए। द्वितीय सत्र में डॉ. सूर्यपाल वर्मा प्राध्यापक, श्रीराम सिंह सहाय महाविद्यालय, महरीपुर ने शिविरार्थियों क...