रांची, फरवरी 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। नगर निगम चुनाव के व्यस्त प्रचार अभियान और मतदान के बाद, मंगलवार को झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी सुजीत कुजूर ने परिवार के साथ समय बिताया। कई दिनों की चुनावी थकान दूर करने के लिए उन्होंने दिन की शुरुआत कांके स्थित अपने आवास पर धूप का आनंद लेते हुए अखबार पढ़कर की। एक सामान्य नागरिक की तरह, वे स्वयं मोटरसाइकिल से बच्चों को स्कूल छोड़ने गए और घर लौटकर अपने वाहनों की सफाई की। इसके बाद उन्होंने आवास पर आए समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। दिन के दूसरे पहर में उन्होंने विभिन्न वार्डों के शुभचिंतकों को फोन कर वोट का गणित समझा और फीडबैक लिया। पूरा दिन घर पर ही बिताते हुए उन्होंने 27 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियों की भी समीक्षा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...