जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव के दौरान झारखंड बस्ती प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्र पर दिव्यांगों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए रखी गई व्हीलचेयर केवल शोपीस बनकर रह गई। व्हीलचेयर गंदी और अनुपयोगी हालत में होने के कारण कोई भी मतदाता उसका उपयोग करने को तैयार नहीं हुआ। परिणामस्वरूप कई बुजुर्ग मतदाता अपने परिजनों या अन्य लोगों के कंधे का सहारा लेकर मतदान केंद्र तक पहुंचे।स्थानीय लोगों ने इसे चुनावी व्यवस्थाओं में लापरवाही बताते हुए कहा कि प्रशासन को मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की नियमित जांच करनी चाहिए, ताकि दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक व सुगम मतदान का अधिकार मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...