घाटशिला, अगस्त 24 -- मुसाबनी, संवाददाता। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी मुसाबनी पवन कुमार ने रविवार को अंचल कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक किया। बैठक में झामुमो, कांग्रेस,भाजपा, समाजवादी पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रुप स3 जादूगोड़ा यूसिल कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर विशेष कारणों से बूथ का बदलाव करने से संबंधित विषय पर विमर्श किया गया। तथा बूथ बदलाव के प्रस्ताव पर सभी राजनीतिक दल के नेताओं से सहमति प्राप्त की गई। साथ ही किसी बूथ में 12 सौ से अधिक मतदाता हैं तो वैसे बूथों में बदलाव करने पर सहमति ली गयी। बैठक में सीओ पवन कुमार, भाजपा नेता दिनेश साव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संजय शाह, सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम बक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.