आदित्यपुर, अप्रैल 4 -- गम्हरिया। राज्य में एसआईआर को लेकर मतदाता सूची मिलान का कार्यक्रम युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। इसी के मद्देनजर मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया जा रहा है। इस संदर्भ में आदित्यपुर नगर निगम के सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक को 4 एवं 5 अप्रैल को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया गया है। सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि निर्धारित तिथि को 9 बजे से अपराह्न 5 बजे तक संबंधित मतदान केंद्र में विशेष कैंप लगाकर मतदाताओं का मैपिंग कार्य करेंगे। इसके साथ ही एएसडीडी की सूची तैयार कर कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...