मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं के सत्यापन हेतु विशेष शिविर आयोजित
कोडरमा, मई 23 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड रांची के निर्देशानुसार शनिवार को प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं के सत्यापन एवं मैपिंग सुनिश्चित करने को लेकर विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में संबंधित बीएलओ द्वारा अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित कर उसका सत्यापन कार्य किया गया। अभियान के दौरान मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाताओं को सूची का अवलोकन कराया गया तथा आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उनका मैपिंग कार्य पूरा किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से बीएलओ द्वारा मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर जागरूकता भी फैलाई गई। बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी गौतम कुमार ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का सही तरीके से मैपिंग होना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- अनमैप्ड मतदाताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.