पलामू, जनवरी 24 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज में आसन्न नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी और सीओ मनीष सिन्हा ने आधा दर्जन मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। बीडीओ ने कहा कि शहर के सियरभुक्का, डेमा एवं अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में बिजली, पानी, शौचालय एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया‌ गया है एवं स्कूल के शिक्षकों से पूछताछ किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...