सीवान, नवम्बर 3 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पहले चरण में 6 नवंबर को 8 विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव की तैयारी का दायरा अब काफी बढ़ चुका है। शांतिपूर्ण, पारदर्शी व मानक के अनुरूप मतदान सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन पूर्णतः सक्रिय व तत्पर है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश ने डीएवी पीजी कॉलेज स्थित वज्रगृह सह मतगणना केन्द्र व विभिन्न स्थलों पर स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण रविवार को किया। काउंटर व्यवस्था, पार्किंग स्थल, ब्रीफिंग क्षेत्र, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, लाउड स्पीकर, पेयजल व शौचालय की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विधान सभावार तैयारी की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिया। मतगणना केन्द्र परिसर में वॉच टॉवर, सुव्यवस्थित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.