गोंडा, जनवरी 29 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर के एलबीएस पीजी कॉलेज के विज्ञान परिसर में गुरुवार को मेरा युवा भारत गोण्डा के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रेखा शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि राज्य प्रशिक्षक डॉ. रजनी कांत तिवारी रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मोहन त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने मतदान के महत्व, मतदाता की जिम्मेदारी और लोकतंत्र को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंच से पुरस्कृत किया गया, जिससे युवाओं का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। डॉ. रेखा शर्मा ने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारा नैतिक कर्तव्य है। शिक्षित युवा य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.