नोएडा, फरवरी 7 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित तिथियां जारी कर दी गईं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समय सीमा 6 जनवरी से 6 मार्च तक रहेगी। दावे और आपत्तियों पर निर्णय और उनका निस्तारण 6 जनवरी से 27 मार्च के बीच किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 3 अप्रैल को स्वास्थ्य मापदंडों का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इस संशोधित कार्यक्रम की सूचना जिले के सभी निर्वाचक और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को...