गौरीगंज, जून 20 -- गौरीगंज। विकासखंड शाहगढ़ की ग्राम पंचायत पूरबगांव में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची से 178 पात्र मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। जिससे गांव में नाराजगी और असंतोष का माहौल है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने एसडीएम गौरीगंज को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की जांच की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि जिन लोगों के नाम अंतिम सूची से गायब हैं, वे पहले की मतदाता सूचियों में दर्ज थे और नियमित रूप से मतदान भी करते रहे हैं। शिकायतकर्ताओं में राजेश तिवारी, जितेन्द्र मौर्य, पवन गौतम, बृजेन्द्र दुबे, राजबहादुर शुक्ला, कमला प्रसाद दुबे, पप्पू शुक्ला, अंकित दुबे समेत कई ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत चुनाव से ठीक...