प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 30 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने पर दो सौ से अधिक ग्रामीणों के नाम सूची से गायब है। मतदाता सूची से नाम गायब देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वंचित मतदाताओं ने एसडीएम के साथ ही मुख्यमंत्री से भी शिकायत की।बाबागंज ब्लॉक के अर्जुन अतेरू गांव के ग्राम पंचायत मतदाता सूची में 1795 में वोटरों के नाम थे। लेकिन जब नई अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ, मतदाताओं ने उसको देखा तो 1593 मतदाताओं का नाम ही बचा। 202 मतदाताओं के नाम सूची से गायब थे, यह देख मतदाताओं में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने बीएलओ पर आरोप लगाते हुए एसडीएम के साथ ही मुख्यमंत्री से भी मामले की शिकायत कर काटे गए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने की मांग की है। एसडीएम वाचस्पति सिंह ने कहा मामले की जांच करा कार...