नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहना है कि दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लगे नगर निगम के हजारों शिक्षक दोहरी जिम्मेदारी के कारण तनाव का सामना कर रहे हैं। देवेंद्र यादव ने ने आरोप लगाया कि एक ओर शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें घर-घर जाकर मतदाता सूची सुधार का काम भी करना पड़ रहा है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि इस अतिरिक्त कार्य के कारण स्कूलों में पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। शिक्षकों को बिना अतिरिक्त छुट्टी दिए बीएलओ (बूथ स्तर अधिकारी) की जिम्मेदारी निभाने के आदेश दिए गए हैं, जो उनके अधिकारों के खिलाफ है।देवेंद्र यादव ने दावा किया कि देश के कुछ राज्यों में इस तरह के दबाव के चलते कई बीएलओ की मौत हो च...