लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- क्षेत्र के ग्राम बिजुआ, अम्बारा, बस्तौली और नौगमा में एसआईआर को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। बैठक के मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी पारदर्शिता और निष्ठा के साथ संपन्न कराया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि एसआईआर के दूसरे चरण में कार्यकर्ता सजगता के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे। इस अवसर पर अवधेश मिश्रा, बिजुआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र भूषण, मंडल अध्यक्ष धीरे...