गाजीपुर, मई 31 -- जखनिया। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सादात ब्लॉक की मतदाता सूची ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीराम सिंह को सौंपी गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रत्येक न्याय पंचायत अध्यक्षों को बुलाकर सूची का मिलान किया जाए। जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं उन्हें जोड़ने और गलत नामों को हटाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। नेताओं ने कहा कि यह लोकतंत्र की पहली लड़ाई है, जिसे मजबूती से लड़ना आवश्यक है। इस अवसर पर कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बूथ स्तर पर मानचित्रण कार्य में तेजी लाने का दिया गया निर्देश यह भी पढ़ें- मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...