मतदाता सूची शुद्धिकरण को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार, जून 3 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत प्रशिक्षण से वंचित रह गए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), बूथ लेवल सुपरवाइजर और विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को बुधवार को भेल स्थित कन्वेंशन हॉल में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में हरिद्वार, भेल रानीपुर, ज्वालापुर और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के कार्मिक शामिल हुए। मुख्य संदर्भदाता डॉ. संतोष कुमार चमोला ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि पुनरीक्षण कार्य पूरी सावधानी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। प्रशिक्षण में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन तथा विवरण संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.