रामगढ़, जुलाई 17 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर पतरातू प्रखंड में बैठक हुई।बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता ने बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, सीओ मनोज कुमार चौरसिया, बीएलओ, सुपरवाइजर और संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान मतदान केंद्रवार गणना प्रपत्रों के वितरण, प्राप्त प्रपत्रों की स्थिति, घर-घर सत्यापन, मतदाताओं के ऑनलाइन डिजिटाइजेशन सहित अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक पात्र मत...