झांसी, जनवरी 6 -- मंगलवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में एक कार्यक्रम हुआ। उपजिलाधिकारी श्वेता साहू ने नवीन मतदाता सूची का प्रकाशन किया। उन्होंने शिक्षक, छात्र-छात्राओं से कहा कि मतदाता सूची का प्रकाशन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करने की प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, वह अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर मतदान का अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। नया नाम जोड़ने, नाम संशोधन कराने तथा पते में परिवर्तन कराने के लिए निर्धारित प्रपत्रों को कैसे भरा जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन युवाओं के पास आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे आयु-संबंधी दस्तावेज मौजूद हैं, वे आसानी से पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि युवा दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.