गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के आगामी चुनाव के सभी मतदाताओं की सूची सूचना पट्ट पर प्रकाशित कर दी गई है। मतदाता सूची में यदि किसी मतदाता का नाम,सदस्यता संख्या या सीओपी नम्बर गलत अंकित हो गया है,तो वह इस संदर्भ में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन के नाम प्रार्थना पत्र देकर उसे संशोधित करा लेवें। यह जानकारी एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेश्याम पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि 26 मार्च 2026 तक जिन भी मतदाताओं का नाम, सदस्यता संख्या या सीओपी नम्बर मतदाता सूची में गलत है तो उसे संशोधित करा लेवें।अन्यथा वह चुनाव के दिन ऐसे मतदाता मतदान करने से वंचित रह जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...