देवरिया, जनवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में बीएलओ ने जमकर मनमानी की है। गुरुवार को बीएलओ की मनमानी के विरुद्ध ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम दिव्या मित्तल से मुलाकात की। डीएम ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। सलेमपुर विकास खंड के मुसैला बुजुर्ग के रहने वाले रामप्रताप यादव, मोहन प्रसाद, राजकुमार गोंड, मुकेश शर्मा, सत्य प्रकाश यादव, संतोष दुबे, श्रीराम कुशवाहा, विकास कुशवाहा, संदेश दुबे, प्रकाश दुबे, अखिलेश कुमार, दिलीप, रामप्रवेश यादव, विकास यादव समेत अन्य ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में बीएलओ ने मनमानी की है। भागलपुर विकास खंड के देउबारी, गौरीबाजार के पथरहट, भलुअनी विकास खंड के खुखुंदू ग्राम पंचायत के मतदाताओं...