बरेली, अप्रैल 12 -- एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी हुई अंतिम मतदाता सूची में भी त्रुटि सामने आ रही है। राजेंद्रनगर के रहने वाले परिवार में पत्नी की फोटो की जगह मतदाता सूची में उनके पति की फोटो लगी है। परिवार ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी तो खलबली मच गई। तत्काल फार्म-8 भरवाया गया और मतदाता सूची में फोटो सही करने का आश्वासन दिया गया है। राजेंद्रनगर के रहने वाले जितेंद्र कुमार देवानी और परिवार का भाग संख्या 148 में नाम है। अंतिम मतदाता सूची जारी हुई तो उसमें उनकी पत्नी कशिश की फोटो की जगह पति जितेंद्र कुमार की फोटो लगी थी। अपडेट सूची देखने के बाद जितेंद्र कुमार ने इसकी सूचना तत्काल अधिकारियों को दी। एसआईआर के बाद भी अंतिम मतदाता सूची में खामी मिलने की शिकायत से हड़कंप मच गया। अंतिम सूची में खामी मिलने पर तत्काल फार्म-8 भरवाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.