फतेहपुर, जनवरी 7 -- फतेहपुर। यदि आप आगामी चुनाव में मतदान का अधिकार सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत 01 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए बीते मंगलवार को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। अब हर मतदाता घर बैठे यह जांच सकता है कि उसका नाम सूची में है या नहीं। मतदाता सूची में नाम चेक करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट सीईओ उत्तर प्रदेश डाट एनआईसी डाट इन पर जाकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026, लिंक खोलें। यहां ई-पिक नंबर (वोटर आईडी नंबर) डालकर, कैप्चा भरते ही कुछ सेकेंड में आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर होगी। यदि आपका नाम सूची में दर्ज है तो आपको जिला विधानसभा क्षेत्र, मतदान केंद्र का नाम, मतदाता क्रम संख्या, जैसी पूरी...