प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 10 -- विधानसभावार मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण अभियान के बाद संशोधित मतदाता सूची को जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को आमजन के लिए सार्वजनिक कर दिया। बिना फोटो वाली मतदाता सूची का पीडीएफ शुक्रवार को डीएम कैंप कार्यालय पर राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को सौंपी। उन्होंने कहा कि यदि किसी का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है तो वह फार्म छह भरकर जमा कर सकते हैं। जिले के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दल के अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को डीएम कैंप कार्यालय में एडीएम आदित्य प्रजापति ने बैठक की। उन्होंने राजनीतिक दल के अधिकृत प्रतिनिधियों को अन्तिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अंतिम प्रकाशित...