इटावा औरैया, मार्च 10 -- इटावा, संवाददाता। एसआईआर में मतदाता सूची में नाम शामिल करने, नाम में संशोधन करने और नाम हटाए जाने के लिए भी फॉर्म भरे जा रहे थे। यह फॉर्म 6 मार्च तक दाखिल किए गए। इसके बाद की स्थिति के अनुसार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में नाम शामिल करने के लिए कुल 58504 आवेदन जमा किए गए हैं जबकि नाम में संशोधन के लिए 14832 आवेदन आए हैं। मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए सिर्फ 1645 आवेदन जमा किए गए हैं। इन सभी आवेदनों की जांच के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जहां तक विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से फॉर्म आने का सवाल है तो मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए सबसे ज्यादा 25947 फॉर्म इटावा सदर विधानसभा क्षेत्र में आए हैं, जबकि भरथना क्षेत्र में सूची में नाम जुड़वाने के लिए 16882 मतदाताओं ने फार्म 6 भर कर जमा किए हैं। जसवंत नगर व...