रांची, जून 13 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 13 और 14 जून को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी, वे काफी परेशान नजर आए। प्रखंड के 173 बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाता मैपिंग कराने पहुंचे। बूथों पर पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। अधिकांश बूथ स्कूल परिसरों में होने के कारण मतदाताओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहीं। कई मतदाताओं को वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम नहीं मिलने के कारण आवश्यक दस्तावेज जुटाने और सत्यापन कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बूथों पर पहुंचे मतदाताओं ने बताया कि वे वर्षों से मतदान करते आ रहे हैं, लेकिन 2003 की सूची में नाम नहीं होने के कारण उनसे अतिरिक्त प्रमाणपत्र और दस्तावेज मांगे ज...