मैनपुरी, जून 13 -- ब्लॉक जागीर क्षेत्र के ग्राम एलाऊ में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची में बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम दर्ज न होने से शनिवार को ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। दर्जनों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बीएलओ के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान एलाऊ निवासी हरिओम चौहान ने बताया कि उनका, उनकी पत्नी, मां तथा भाई का नाम सूची में दर्ज नहीं है। यह समस्या केवल उनके परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव के कई परिवारों के साथ भी ऐसा हुआ है। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची में नाम नहीं, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन गांव के लगभग आधा सैकड़ा युवाओं की आयु 18 वर्ष से अधिक होने के बावजूद उ...