शाहजहांपुर, जनवरी 7 -- एसडीएम सदानंद सरोज ने विशेष प्रगाढ़ प्रशिक्षण अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया। मंगलवार को एसडीएम सदानंद सरोज ने निगोही, रटा, कबीरपुर, तिलहर के कई बूथ पर पहुंचे। उन्होंने बीएलओ से अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कई दिशा निर्देश देते हुए मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी पत्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बीएलओ के कार्यों की सतत निगरानी पर जोर दिया ताकि गणना प्रपत्रों का विवरण और संकलन समय से पूरा हो सके। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...