गोरखपुर, मार्च 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, अपात्रों के नाम काटने एवं संशोधन के लिए फार्म भरने के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन है। सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि पूरे दिन सक्रिय रहें और प्राप्त होने वाले फार्म को मौके पर ही फीड कर दें। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म-6, अपात्र का नाम काटने के लिए फार्म-7 एवं संशोधन के लिए फार्म-8 भरने की अंतिम तिथि छह मार्च तक है, जबकि बिना मैपिंग एवं तार्किंग विसंगतियों के मामले में नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं के दस्तावेज 27 मार्च तक जमा किए जाएंगे। जिले के नौ विधान सभा क्षेत्रों में अब तक 2,07,797 लोगों ने फार्म-6 भरा है, जबकि 6111 लोगों के नाम काटने के लिए फार्म-7 भरे गए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमा...