सुल्तानपुर, जनवरी 8 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ विकासखंड क्षेत्र के ढेलहा गांव में ग्राम पंचायत सचिव पर ग्रामीणों ने परिवार रजिस्टर में हेरा-फेरी कर मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने की शिकायत एसडीएम तथा खंड विकास अधिकारी से की थी। जिस पर एसडीएम गामिनी सिंगला ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर जांच करने के लिए गांव में भेजा था। जांच कमेटी के समक्ष ग्रामीणों ने अपने-अपने साक्ष्य प्रस्तुत किए। जांच टीम ने रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को प्रेषित कर दी है। ग्रामीणों ने कल तीस मतदाताओं के अपात्र होने की पुष्टि की। उधर, शिकायत के बाद से ही ग्राम पंचायत सचिव पवन कुमार चौरसिया लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। अधिकारियों के संपर्क करने के बावजूद वह संपर्क में नहीं आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.